महाकुंभ से लौट रहे दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पत्नी और दो बच्चों की एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में मौत. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

महाकुंभ से लौट रहे दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पत्नी और दो बच्चों की एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में मौत.

महाकुंभ से लौट रहे दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता, पत्नी और दो बच्चों की एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में मौत.


दिल्ली के उत्तम नगर सुभाष पार्क गली नंबर तीन के रहने वाले 41 साल के ओम प्रकाश अपनी पत्नी पूर्णिमा, 9 साल की बेटी अहाना, दो साल के बेटे विनायक के साथ कार से महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज गए थे। कुंभ में स्नान करने के बाद अपने घर के लिए  आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से लौट रहे थे।

कार अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ से आ रही डीसीएम में जा घुसी
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराई। इसके बाद पलटते हुए दूसरी तरफ जा पहुंची, इसी दौरान डीसीएम आ गई। कार से डीसीएम टकरा गई।


हादसे में पूरे परिवार की मौत
हादसे की तेज आवाज होने के बाद पुलिस पहुंच गई। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में ओम प्रकाश, उनकी पत्नी के साथ ही बेटी और बेटों की मौत हो गई। ओमप्रकाश दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता थे और मूलरूप से चंपारण थाना मोतिहारी के गांव छतौनी के रहने वाले थे।

video

Pages