आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी. कई यात्री घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी. कई यात्री घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी. कई यात्री घायल


आगरा के बमरौली कटारा क्षेत्र अंतर्गत आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह बस्ती से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस जीरो प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई हे. हादसे में 8 बस यात्री घायल हैं जिनमें दो की स्थिति नाजुक है. मौके पर चीख पुकार मच गई. पुलिस ने सभी घायलों को एसएन में भर्ती कराया है.

थानाध्यक्ष बमरौली कटारा के अनुसार हादसा सुबह साढ़े 8 बजे के आसपास हुआ है. बस बस्ती से दिल्ली जा रही थी. हादसे के बाद यूपीडा की टीम की मदद से क्रेन बुालकर बस को सड़क से हटाया गया है. यातायात सुचारू है. बस में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है. घायल यात्रियों को एसएन में भर्ती कराया है.

video

Pages