ताज से बिछड़ी पटना की महिला पर्यटक के परिजनों को खोजकर ताज सुरक्षा पुलिस ने मिलाया
(आगरा) 19 जनवरी 2025 बिहार के पटना शहर से ताजमहल देखने आए सुधीर सिंह की पत्नी नीलू सिंहा ताजमहल देखने के बाद बाहर आते समय पश्चिमी गेट निकास द्वार के पास से अपने परिजनों से बिछड़ गई जिन्होंने अपने परिजनों से बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज आरटी सेट मैसेज एवं रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से तलाश शुरू की गई एवं क्विक रिस्पांस टीम के जवान भी महिला के परिजनों को खोजने के लिए निकल पड़े फल स्वरुप 30 मिनट के अंदर महिला के परिजनों को ताजमहल के अंदर से खोज कर आपस में मिलाया गया बिछड़ी हुई पत्नी के मिल जाने पर उनके पति सुधीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगरा पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
उप निरीक्षक शुभम वर्मा मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार आरक्षी इंद्रजीत सिंह