बरहन पुलिस ने पकड़ा हार-जीत की बाजी लगाने वाला जुआरी, अन्य चार जुआरी फरार
बरहन (आगरा) जिले के थाना बरहन पुलिस के एक जुआरी हाथ लगा है। तथा उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि गिरफ्तार अभियुक्त बंटू पुत्र स्वर्गीय टीकम चंद निवासी 8/24 जमुना भैरों नाला चंदा पाल वाली गली बेलनगंज थाना छत्ता आगरा दिन शनिवार को गांव खुशहालपुर से थल्लुगढी थाना बरहन जाने वाले मार्ग पर एक गढ्ढे की आड में जुआ खेलते हुए 52 ताश के पत्ते व 2540 रुपए सहित पकड़ा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बरहन पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी बरहन उदयवीर सिंह ने बताया है कि बंटू नामक युवक को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इसके संबंध में आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।