फरिश्ता बनकर पहुँची पीआरवी पुलिस,फांसी से महिला को बचाया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 21 जनवरी 2025

फरिश्ता बनकर पहुँची पीआरवी पुलिस,फांसी से महिला को बचाया

फरिश्ता बनकर पहुँची पीआरवी पुलिस,फांसी से महिला को बचाया

आगरा:-थाना बरहन क्षेत्र में महिला द्वारा कमरे में फांसी लगाने के प्रयास की सूचना मिलने पर, यू0पी-112 की #PRV_6159 के पुलिसकर्मियों—उ0नि0 रामपाल, कांस्टेबल श्री निवास, और चालक अजीत सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला का फंदा खोला और उन्हे बेहोशी की हालत में पाया। पड़ोसी महिलाओं को बुलाकर उन्हें पानी पिलाया, जिससे महिला होश में आ गई। वर्तमान में महिला सुरक्षित है और उनके भाई द्वारा उनकी देख-रेख की जा रही है।

लोगों ने आगरा_पुलिस की त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।

video

Pages