आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े पांच शातिर ठग. इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हुई हैरान. महिलाओं को बनाते थे शिकार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े पांच शातिर ठग. इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हुई हैरान. महिलाओं को बनाते थे शिकार

आगरा पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े पांच शातिर ठग. इनके कारनामे सुनकर पुलिस भी हुई हैरान. महिलाओं को बनाते थे शिकार


आगरा पुलिस ने पांच शातिर ठगों को मुठभेड़ में अरेसट किया है. इनमें से दो के गोली लगी है जिससे वो घायल हो गए हैं. पूछताछ में पुलिस को इनके कारनामे पता लगे है जिससे पुलिस भी हैरान रह गई. ये लोग अपनी कदकाठी का फायदा उठाकर लोगों को ठगा करते थे और खासकर महिलाओं को ये जल्दी अपना शिकार बनाते थे.

थाना लोहामंडी और एसओजी ने मुठभेड़ में इस गिरोह के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया है. डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया​ कि ये गिरोह पुलिसकर्मी बनकर राह चलती महिलाओं से ठगी करने में माहिर हैं. ये गैंग मध्य प्रदेश और ओड़िशा का है जो आगरा आकर वारदात को अंजाम दे रहा था.

इनके पास पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड भी होता था जिसके माध्यम से ये लोगों को अपने विश्वास में लेकर उनके पहने हुए गहनों को चोरी हो जाने का डर दिखाकर उन्हें बदल देते थे. बाद में गहनों को बेचकर रुपयों को आपस में बांट लिया करते थे.


पकड़े गए शातिरों के नाम

हाशिम निवासी सैंधंवा बडवानी मध्य प्रदेश
सलीम उर्फ सलमान निवासी टेढ़ी बगिया आगरा
मीसम हुसैन पनिवासी सैधंवा बडवानी, मध्य प्रदेश
हसन अली उर्फ हसनैन अली निवासी कस्तूरी नगर रायगढ़ ओड़िशा
मोइन निवासी सैधंवा जिला बडवानी मध्य प्रदेश

video

Pages