मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं, निर्माण कार्यों का लिया जायजा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 29 जनवरी 2025

मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

आगरा:-. आगरा मण्डल के मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रायोरिटी कॉरिडोर में सफर कर आगरा मेट्रो की सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वे निर्माणाधीन आगरा कॉलेज मेट्रो पहुंचे, जहां उन्होंने आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान आगरा मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह दोपहर 12 बजे ताजमहल  मेट्रो पहुंचे। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं को देखा। इस दौरान आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक श्री अरविंद कुमार राय ने मंडलायुक को यूपी मेट्रो की सुविधाएं एवं 11 महीने के रिकॉर्ड टाइम में 3 किलो मीटर लंबी टनल निर्माण कार्य सहित अन्य उपलब्धियों को लेकर अवगत कराया।

इसके बाद शैलेन्द्र कुमार सिंह ने  ताजमहल से ताज ईस्ट गेट मेट्रो के बीच मेट्रो से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने मेट्रो संचालन एवं संचालन प्रणाली के बारे में जाना। इस मेट्रो यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन से ताजमहल को देखा।

इसके बाद मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने आगरा मेट्रो के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान परियोजना निदेशक ने मंडलायुक को निर्माण कार्यों से जुड़ी अहम जानकारी दी।

गौरतलब है कि आगरा मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मनःकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच सफलतापूर्वक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रथम कॉरिडोर के शेष भाग एवं आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दूसरे कॉरिडोर में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
..................

video

Pages