फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जे का आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 18 जनवरी 2025

फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जे का आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामे से जमीन पर कब्जे का आरोपी गिरफ्तार

 आगरा, 17 जनवरी। थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी कूट रचित बैनामा तैयार कर महंगी जमीनों पर कब्जा करने के मामले में वांछित अभियुक्त अजय कुमार सिसौदिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्तफा क्वार्टर निवासी सरोज देवी ने थाना सदर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुत्री की शादी के नाम पर उन्हें धोखा दिया गया और तहसील आगरा में कुछ जमीन के पेपर पर हस्ताक्षर करवाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त प्रशांत शर्मा और उसके अन्य साथियों ने मिलकर फर्जी बैनामा और प्रपत्र तैयार किए थे। इन कागजात को तहसील सदर के मूल दस्तावेजों में प्रतिस्थापित किया गया था। इसके बाद, भू माफिया ने इन जमीनों पर कब्जा कर लिया या फिर मूल मालिकों से सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपये की मांग की। इस मामले में मुख्य अभियुक्त अजय कुमार सिसौदिया का नाम भी सामने आया, जिसने खुद के नाम पर फर्जी बैनामा तैयार कर विवादित भूमि पर कब्जा कर लिया था।

video

Pages