मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीबीजी प्लांट और बायोगैस इकाईयों को फसल उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ और एफपीओ के सदस्यों का एग्रीगेटर के रूप में चयन की बैठक हुई सम्पन्न। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 16 जनवरी 2025

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीबीजी प्लांट और बायोगैस इकाईयों को फसल उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ और एफपीओ के सदस्यों का एग्रीगेटर के रूप में चयन की बैठक हुई सम्पन्न।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीबीजी प्लांट और बायोगैस इकाईयों को फसल उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ और एफपीओ के सदस्यों का एग्रीगेटर के रूप में चयन की बैठक हुई सम्पन्न।

आगरा- मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश में स्थापित सीबीजी (कम्प्रेस्ड बायोगैस) प्लांट और बायोगैस इकाईयों को फसल उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ और एफपीओ के सदस्यों का एग्रीगेटर के रूप में चयन की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में बताया गया कि चयनित एफपीओ को 50 लाख की परियोजना हेतु 32 लाख का अनुदान देय होगा, जिसमें 24 लाख एफपीओ को तथा दो सदस्यों को 4-4 लाख का अनुदान देय होगा। बैठक में यह भी बताया गया कि चयनित एफपीओ जनपद से फसल अवशेष एकत्र करके इकाईयों को उपलब्ध करायेगा तथा अनुदान से क्रय किये गये यंत्रों को बाजार दर से 20 प्रतिशत कम किराये पर कृषको को संचालन हेतु उपलब्ध करायेगा। इस हेतु जनपद के एफपीओ द्वारा सीबीजी प्लांट की कम्पनी बीएफसी प्राइवेट लिमिटेड से अनुबन्ध किया गया है।
उक्त अवसर पर उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
-----------------

video

Pages