बरहन पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को लिया हिरासत में
जब से बरहन में आए थाना प्रभारी "उदय वीर सिंह" अपराधियों की कांपने लगी रूह , थाना प्रभारी की कार्यशैली पर हो रही प्रशंसा
बरहन (आगरा) जिले के थाना बरहन में जब से थाना प्रभारी उदय वीर सिंह ने चार्ज संभाला है, तब से अपराधियों की रूह कांपने लगी है। थाना प्रभारी उदय वीर सिंह की कार्यशैली एक चर्चे का विषय बन चुकी है। आपको बता दें कि हाल ही में थाना बरहन पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि दिन सोमवार को थाना बरहन में एक पीड़ित द्वारा शिकायत की गई जिसमें तत्काल पुलिस ने मामले की जांच कर मुकद्दमा पंजीकृत कर लिया। और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी सनी उर्फ सतीश चंद्र निवासी मुस्ताबाद (प्रेमपुर रहपुरा) थाना फिरोजाबाद की पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार को थाना पुलिस टीम द्वारा क्षेत्रांतर्गत चैकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मुकद्दमा संख्या 18/2025 में आरोपी फरार चल रहा है। उसकी तलाश हो चुकी है। तत्काल पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को बास केसो मोड से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी बरहन उदयवीर सिंह ने बताया है कि महिला के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।