आगरा में चार लाख से अधिक बाकीदार को हवालात में किया बंद. कोर्ट ने दिए थे धनराशि वसूलने के निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 26 जनवरी 2025

आगरा में चार लाख से अधिक बाकीदार को हवालात में किया बंद. कोर्ट ने दिए थे धनराशि वसूलने के निर्देश

आगरा में चार लाख से अधिक बाकीदार को हवालात में किया बंद. कोर्ट ने दिए थे धनराशि वसूलने के निर्देश


उपजिलाधिकारी सदर, सचिन राजपूत के निर्देशन में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, मथुरा के बाकीदार अर्जुन सिंह पुत्र श्री हरी बाबू निवासी 39/288 कारवान घेरा वाली गली लोहामण्डी थाना लोहामण्डी आगरा के विरूद्ध जारी वसूली प्रमाण पत्र में बकाया धनराशि 4,72,500/- रू0 की वसूली में न्यायालय के निर्देशों के क्रम में नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की गयी, परन्तु बाकीदार द्वारा बकाया धनराशि का भुगतान न किये जाने के कारण बाकीदार के विरुद्ध आर०सी० प्रपत्र-37 गिरफ्तारी अधिपत्र 24 जनवरी को जारी किया गया था, जिसके क्रम में आज शनिवार को वसूली अभियान के अन्तर्गत बाकीदार को तहसीलदार सदर अबिचल प्रताप सिंह के विशेष प्रयासों के द्वारा टीम के समन्वय से उक्त बाकीदार को गिरफ्तार कर विधिक औपचारिकतायें पूर्ण कर हवालात में बन्द किया गया है।


उपजिलाधिकारी सदर ने बताया कि वसूली अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत रेरा, स्टाम्प, मार्गकर, न्यायालय देय के बाकीदार एवं अन्य बड़े बाकीदारों की भी नियमानुसार गिरफ्तारी वारंट निर्गत कर एवं चल/अचल सम्पत्ति कुर्की व नीलामी करते हुये वसूली की प्रभावी कार्यवाही सम्पादित की जा रही है

video

Pages