आगरा पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे. लूटी कार को बेचने जा रहे थे. तमंचे साथ मिले. जानिए इनके नाम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 जनवरी 2025

आगरा पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे. लूटी कार को बेचने जा रहे थे. तमंचे साथ मिले. जानिए इनके नाम

आगरा पुलिस ने पकड़े चार लुटेरे. लूटी कार को बेचने जा रहे थे. तमंचे साथ मिले. जानिए इनके नाम


आगरा की थाना फतेहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने लूटी कार को बेचने जा रहे चार लुटेरों को अरेस्ट किया है. इनके पास से दो तमंचे भी पुलिस को मिले हैं. पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लुटेरे एक लूटी कार को बचेने के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की रूपपुर पुलिया के पास खड़े हैं. सूचना पर पुलिस मौक्े पर पहुंच गई. यहां पुलिस ने घेराबंदी कर चार लुटेरों को अरेस्ट कर लिया

पकड़े गए लुटेरों के नाम
आर्यन शुक्ला उर्फ गुन्ना निवासी साकेत नगर, फतेहाबाद
राजा निवासी राजपुर चुंगी सदर
आशीष निवासी बिजौलपुरा फतेहाबाद
जीतू निवासी फतेहाबाद है.


पुलिस ने बताया कि एक बदमाश भूरा तोमर भाग निकला है. पुलिस ने इनके पास से लूट की कार बरामद की है और इसके साथ ही दो तमंचे भी बरामद किए हैं.

video

Pages