आगरा में टोल प्लाजा पर विवाद के बाद कार के बोनट पर चढ़ा कर्मचारी, एक किलोमीटर तक दौड़ी कार, पुलिस जांच में जुटी। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

आगरा में टोल प्लाजा पर विवाद के बाद कार के बोनट पर चढ़ा कर्मचारी, एक किलोमीटर तक दौड़ी कार, पुलिस जांच में जुटी।

आगरा में टोल प्लाजा पर विवाद के बाद कार के बोनट पर चढ़ा कर्मचारी, एक किलोमीटर तक दौड़ी कार, पुलिस जांच में जुटी। 


आगरा हाथरस हाईवे पर गुरुवार शाम को आगरा से हाथरस की तरफ स्विफ्ट कार जा रही थी। खंदौली टोल प्लाजा पर कार पहुंची। टोल गिरा हुआ था, फास्ट टैग स्कैन नहीं हुआ, आरोप है कि फास्ट टैग ब्लैक लिस्ट था इसे लेकर कार चालक और टोल कर्मियों का विवाद हुआ। कार के सामने कर्मचारी खड़े हो गए, विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने कार आगे बढ़ाई और कर्मचारी बोनट पर बैठ गया।
एक किलोमीटर तक दौड़ी कार
चालक ने कार आगे बढ़ा दी, टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ते हुए कार आगे बढ़ी, आरोप है कि कार चालक करीब एक किलोमीटर तक कार को दौड़ा ले गया, इसके बाद ब्रेक लगाए। कार पर बैठा कर्मचारी नीचे गिर गया, इससे उसे चोट आ गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।



पुलिस जांच में जुटी, वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार चालक की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी से कार को चिन्हित किया जा रहा है।

video

Pages