प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन' की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन' की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुरक्षा व सुशासन' की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

केंद्र सरकार की 10 वर्ष की, व राज्य सरकार की 08 वर्ष की उपलब्धियों से जोड़कर 'यूपीः भारत का ग्रोथ इंजन' की थीम पर 25 मार्च से 27 मार्च तक त्रिदिवसीय मेले, विभागों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, लाभार्थियों को लाभान्वित कर भव्यता के साथ आयोजित होंगे समारोह

प्रदेश सरकार के ’सेवा, सुरक्षा व सुशासन’ की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम के दिए दिशा-निर्देश।

आगरा:-उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत आठ वर्ष में *सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में अभूतपूर्व अर्जित उपलब्धियो को जनसामान्य से साझा करने के उद्देश्य से आगामी 25, 26 एवं 27 मार्च, 2025 को जनपद में समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 
उल्लेखनीय है कि विगत आठ वर्षों में प्रदेश ने विभिन्न क्षेत्रों में कई कीर्तिमान स्थापित किये है तथा लोकहित में अनेक नवीन जनकल्याण की योजनाएं/परियोजनाएं/कार्य प्रगति पर हैं। विकास के विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा देश में प्रथम/उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया गया है। इन कीर्तिमानों के संबंध में तथा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में जनसामान्य को अवगत कराया जाएगा।
सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25 मार्च, 2025 को जनपद मुख्यालय पर माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन तथा पत्रकार वार्ता की जाएगी, इस अवसर पर उपलब्धियों पर आधारित विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन, महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन एवं विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा साथ ही साथ केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों तथा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं/कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। सभी विभागों द्वारा जनपद स्तर पर प्रदर्शनी लगायी जायेगी तथा केंद्र सरकार के 10 वर्ष तथा प्रदेश सरकार के आठ वर्ष की अवधि में जनपद में लोकार्पित एवं शिलान्यास की गयी समस्त परियोजनाओं के शिलापट्ट की विशेष प्रदर्शनी लगायी जायेगी।
त्रिदिवसीय मेले में प्रत्येक दिन किसान, युवा, महिला, व्यापारी, रोजगार थीम आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा जिसमें अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओ०डी०ओ०पी०, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार सत्रों में संबंधित क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध जनों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जायेगा साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जायेगा। प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किये जा सकते हैं। सत्रों के अन्तराल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम अजय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/ टूलकिट योजना, दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि से अनाच्छादित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जनपदीय बैंकर्स कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण मेलों का आयोजन, रोजगार एवं सेवायोजन निदेशालय के सहयोग से रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। विगत आठ वर्ष में जनपद में प्राप्त निजी निवेश की ऐसी परियोजनाएं जिन्हें धरातल पर उतारा जा चुका है अथवा जो प्रक्रियाधीन है, उन्हें भी प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार व नकल विहीन परीक्षाओं के आयोजन, जे०ई०/ए०ई०एस० उन्मूलन आदि सफल कार्यक्रमों को भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से दिखाया जायेगा। जनपदीय मेलों में फूड-कोर्ट भी लगाये जायेंगे, जिनमें स्थानीय पारम्परिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल प्रमुखता से लगाये जायेंगे। त्रिदिवसीय मेले में प्रतिदिन सायंकाल संस्कृति विभाग के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जायेगी। 
जनपद के अतिरिक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए जाएंगे व प्रस्तावित कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण मा० सांसद (लोकसभा या राज्यसभा), मा० विधायक (विधान सभा या विधान परिषद), प्रदेश सरकार के विभिन्न बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जायेगा। मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सेल्फ डिफेन्स व एन्टीरोमियो स्क्वाड आदि से सम्बन्धित सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के लाभार्थियों महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाडी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, विभिन्न योजनाओं में ऋण वितरण, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के पात्र लाभार्थियाँ को लाभान्वित कराया जायेगा। आशा बहुओं, महिला शिक्षकों व महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा तथा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रारम्भिक परीक्षण हेतु स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री पोषण मिशन के अन्तर्गत लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन तथा कार्यक्रम की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। मिशन श्रमिक कल्याण के अंतर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में प्रदेश के सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी, निवासी/प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा योजना की जानकारी/रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कार्ड वितरण इत्यादि विभिन्न कार्यक्रम कराये जायेंगे। विकास खण्ड के सभी गौ आश्रय स्थलों पर कार्यक्रम का आयोजन तथा नगरीय क्षेत्र में मिशन व्यापारी कल्याण के रूप में प्रत्येक नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में व्यापारियों व लघु उद्यमियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के लाभार्थियों के सम्मेलनों का आयोजन/टूलकिट ऋण वितरण तथा प्रगतिशील व्यापारियों व लघु उद्यमियों का सम्मान किया जायेगा। इन सम्मेलनों में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियो, रेहड़ी पटरी व ठेला व्यापारी आदि को सम्मिलित किया जाएगा तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी।
 जिलाधिकारियों द्वारा जनपद मुख्यालय, प्रत्येक विधानसभा तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक अधिकारी (मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी स्तर) को नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जो विभिन्न विभागों तथा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे।  जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सभी कार्यक्रमों को केंद्र सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियों को राज्य सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों से जोड़कर ’यूपीः भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम को केंद्र में रखते हुए भव्यता के साथ आयोजित कराया जाए।
 ---------------

video

Pages