आगरा में पुलिस ने 1130 लीटर अवैध शराब की बोतलों को किया नष्ट. 285 किलो काजू भी गढ्ढा खोदकर मिट्टी में मिलाए
ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना हरीपर्वत के मालखाना में 07 प्रकरणों में रखी अवैध शराब एवं काजू के नष्टीकरण के लिए थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्रट आगरा के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए अवैध शराब के नष्टीकरण के प्राप्त आदेश पर थाना हरीपर्वत पुलिस टीम द्वारा थाना हरीपर्वत में 07 प्रकरणों से सम्बन्धित मालखाना में रखी 1,130 लीटर अवैध शराब और (लगभग 285 किलोग्राम काजू) को नष्ट करने का आदेश प्राप्त हुआ था।
ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस उपायुक्त नगर, कमिश्नरेट आगरा द्वारा अवैध शराब को नष्ट करने हेतु टीम गठित की गयी] गठित टीम अपर पुलिस उपायुक्त / सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत, कार्यपालक म जिस्ट्रेट, कमिश्नरेट आगरा, प्रभारी निरीक्षक थाना हरीपर्वत, निरीक्षक अपराध थाना हरीपर्वत, व०उ०नि0 थाना हरीपर्वत एवं हेडमोहर्र मालखाना थाना हरीपर्वत की उपस्थिति में 07 प्रकरणों में बरामद 1,130 लीटर (अवैध शराब ) एवं 20 टिन काजू (लगभग 285 किलोग्राम) सम्बन्धी माल को थाना हरीपर्वत के ट्रांसपोर्ट नगर चौकी परिसर में जेसीबी द्वारा गड्डा कराकर नष्ट कराया गया ।