आगरा के युवक की कार से मिले 1.50 करोड़ का कैश, कार में ऐसी जगह रखे हुए थे 500, 200, 100 के नोटों के बंडल, पुलिस कर्मी भी हैरान। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 13 मार्च 2025

आगरा के युवक की कार से मिले 1.50 करोड़ का कैश, कार में ऐसी जगह रखे हुए थे 500, 200, 100 के नोटों के बंडल, पुलिस कर्मी भी हैरान।

आगरा के युवक की कार से मिले 1.50 करोड़ का कैश, कार में ऐसी जगह रखे हुए थे 500, 200, 100 के नोटों के बंडल, पुलिस कर्मी भी हैरान। 




रायपुर के अमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान एक इनोवा कार आई। कार को आगरा के सेवला सराय का रहने वाले विनोद कुशवाह चला रहा था उसके साथ मथुरा के नौहझील का रहने वाला श्रीकांत बैठा हुआ था। कार बिहार के नंबर की थी, कार पूरी खाली थी, इस पर पुलिस कर्मियों को शक हुआ, उन्होंन कार को रोक लिया और पुलिस कर्मी जांच करने लगे 
पीछे की सीट के नीचे मिला लॉकर पुलिस कर्मियों ने इनोवा कर के पीछे की सीट की जांच की, सीट को हटवाया तो नीचे एक लॉकर बना हुआ था। उसमें लॉक भी लगा था, पुलिस ने लॉक को तुड़वाया तो होश उड़ गए। लॉकर के अंदर 500, 200 और 100 के नोटों की गडियां थीं। नोटों की गिनती की गई, नोटों की संख्या अधिक होने से गिनने में भी समय लग गया।
 1.50 करोड़ से अधिक का कैश
पुलिस की टीम ने नोटों की गिनती कराई, इसमें 500 के नोटों के 65 बंडल के साथ ही 200 और 100 के नोट मिले। कार के अंदर मिला कैश 1.50 करोड़ से अधिक का बताया जा रहा है, कार सवार आगरा के रहने वाले विनोद कुशवाह और मथुरा के श्रीकांत ने पहले बताया कि उन्हें नहीं पता कैश किसका है, उन्हें यह कार मुंबई तक लेकर जानी थी, नागपुर में कार बदलनी थी। व्हाटस एप पर कार मुंबई तक ले जाने का मिला था मैसेज पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें व्हाटस एप पर मैसेज मिला था कि कार को मुंबई तक लेकर जाना है, नागपुर पर कार बदली जाएगी। इसके आगे उन्हेंनहीं पत कार किसकी है और कैश किसने रखा है

video

Pages