सूर सरोवर में पिछले सात साल में 420 पेड़ काटे गए हैं। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 16 मार्च 2025

सूर सरोवर में पिछले सात साल में 420 पेड़ काटे गए हैं।

आगरा। सूर सरोवर में पिछले सात साल में 420 पेड़ काटे गए हैं। पर्यावरणविद डा. शरद गुप्ता की आरटीआई में यह खुलासा हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड में ही सात साल में इतने पेड़ काटे गए हैं। यह बात हैरान कर देने वाली है  उससे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि वन विभाग ने सिर्फ 7590 जुर्माने की धनराशि वसूल की है।


ताज ट्रेपेजियम जोन में पेड़ों की कटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त है। डॉ  शरद गुप्ता ने आरटीआई में पूछा था कि सूर सरोवर पक्षी विहार का कुल क्षेत्रफल और आरक्षित वन का क्षेत्रफल क्या है। दूसरे बिंदु में पक्षी विहार में कितने पेड़ हैं  कौन-कौन सी प्रजाति के हैं। तीसरे बिंदु में एक जनवरी 15 से सेंक्चुअरी में विधिक व अनैतिक रूप से काटे गए पेड़ों के बारे में जानकारी मांगी है। उन्हें बताया गया है की कुल क्षेत्रफल 798.15 हैकटेयर है। 7 साल में 420 पेड़ काटे जाने की सूचना दी गई है। शरद गुप्ता का कहना है कि वन विभाग ने मामूली जुर्माना करके अवैध कटान के मामले खत्म कर दिए हैं।

video

Pages