होली से पहले आगरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,एक दर्जन जुआरियों को किया गिरफ्तार
जनपद आगरा:-खाली पड़े मकान में ताश-पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 11 जुआरियों को थाना रकाबगंज पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार....
जानकारी के मुताबिक,थाना रकाबगंज पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत गश्त/चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 11 जुआरियों को बालूगंज चौराहे के पास एक मकान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से रू0 1,24,880/-, 03 ताश की गड्डी व 06 मोबाइल फोन बरामद हुए। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना रकाबगंज पर मुकदमा-44/2025 धारा- 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा-112 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार जुआरियों का विवरणः-
01. जोनी पुत्र बनवारी लाल निवासी चीलगढ़ रोड थाना रकाबगंज आगरा।
02. पिन्टू पुत्र बनवारी लाल निवासी चीलगढ़ रोड थाना रकाबगंज आगरा।
03. वसीम पुत्र अमीर खां निवासी छीपीटोला थाना रकाबगंज आगरा।
04. नरेन्द्र पुत्र शिशुपाल निवासी औलिया रोड थाना रकाबगंज आगरा।
05. रोहित पुत्र बबली निवासी औलिया रोड थाना रकाबगंज आगरा।
06. भानू उर्फ जितेन्द्र पुत्र चन्दन सिंह निवासी औलिया रोड छीपिटोला थाना रकाबगंज आगरा।
07. सुनील सोनकर पुत्र प्रेम सोनकर निवासी बेनी सिंह स्कूल के पास बालूगंज थाना रकाबगंज आगरा।
08. लवीस पुत्र रहीश निवासी छीपीटोला थाना रकाबगंज आगरा।
09. विनय पुत्र विजय निवासी चीलगढ़ औलिया रोड थाना रकाबगंज आगरा।
10. शिवा पुत्र जग्गु निवासी चीलगढ औलिया रोड थाना रकाबगंज आगरा।