आगरा में कोचिंग के बाहर छात्र पर कई युवकों ने बोला हमला. बचाने आए भाई को भी पीटा. मुकदमा दर्ज, - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 22 मार्च 2025

आगरा में कोचिंग के बाहर छात्र पर कई युवकों ने बोला हमला. बचाने आए भाई को भी पीटा. मुकदमा दर्ज,

आगरा में कोचिंग के बाहर छात्र पर कई युवकों ने बोला हमला. बचाने आए भाई को भी पीटा. मुकदमा दर्ज,


आगरा के थाना न्यू आगरा में रंगबाजी का एक मामला सामने आया है, कोचिंग गए एक छात्र को बाहर कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगे. बचाने आए छात्र के भाई को भी युवकों ने गिरा-गिरा कर पीटा मारपीट का सीसीटीवी भी आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है.
 कोचिंग के बाहर घेरकर पीटा
दयालबाग की एक कोचिंग में सक्षम तिवारी पढ़ने के लिए जाता है. इसके भाई शिवम तिवारी ने पुलिस को बताया कि शाम को उसके पास फोन आया कि कुछ लड़के उसके भाई सक्षक को पीट रहे हैं. इस पर वो भी दयालबाग पहुंचा. जब वो भी भाई को बचाने गया तो उन लड़कों ने उसे भी घेर लिया और उसके साथ भी मारपीट करने लगे.इसके बाद वहां आए लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक दबंग हैं. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है

video

Pages