आगरा। "समाज में न्याय,समाज सुधार ,धार्मिक स्थलों का सौंदर्यकरण,और महिला सशक्तिकरण
राजमाता अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन के मुख्य सिद्धांत"
भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी के 300 वे जन्मदिवस के अंतर्गत मनाए जा रहे अहिल्या बाई होलकर स्मृति पखवाड़े के अंतर्गत आगरा महानगर की उत्तर विधानसभा में उत्तर विधानसभा के यशस्वी विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में अहिल्या बाई होलकर स्मृति गोष्टी का आयोजन उत्सव गार्डन,जगदीशपुरा आगरा में किया गया।
उत्तर विधानसभा सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री प्रेम सिंह शाक्य,विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,शिव शंकर शर्मा,वीरेंद्र अग्रवाल,अरुण पराशर आदि ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी,पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
सभी अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया गया।मंचासिन अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर जी के संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।देश की अखंडता,धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण,समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगो का उत्थान महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा अहिल्या बाई जी की देन है।
संबोधित करते हुए विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा धर्म,समाज सेवा,एवं महिला सशक्तिकरण हेतु किए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें युग पुरुषों में अद्वितीय बताया।अहिल्याबाई होलकर जी द्वारा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यकरण,अंतिम पायदान पर जीवन जी रहे लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना,महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ना,रोजगार और न्याय के लिए संघर्ष को आज के युग में प्रधानमंत्री मोदी जी और योगी जी पूरा कर रहे है।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रेम सिंह शाक्य ने कहा
"नेतृत्व शक्ति से नहीं,सेवा से परिभाषित होता है" यही लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन की सबसे बड़ी सीख है।अहिल्या बाईं जी के प्रेरणादाई जीवन के प्रति जनमानस में जागरूकता लाने और उनके त्याग ,सेवा व समर्पण के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक पुरूषोतम खंडेलवाल,भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,शिव शंकर शर्मा,वीरेंद्र अग्रवाल,राजेंद्र तिवारी,अरुण पराशर,ओमप्रकाश सागर,नवल तिवारी,राजेंद्र तिवारी,डॉक्टर पार्थ सारथी शर्मा,ओम प्रकाश चलनी वाले,अशफाक सैफी,रोहित कत्याल,सुधीर राठौर,मनोज बघेल,दुष्यंत लवानिया,विनोद सारस्वत,विशेष राठौर, टी एन चौहान,अनिल सारस्वत,अमित पटेल, राकेश शर्मा,राहुल जैन,मनोज बघेल,शिव शैलेंद्र,योगेश दिवाकर,पार्षद गौरव शर्मा,पार्षद मुरारी लाल गोयल,पार्षद निरंजन केम,पार्षद प्रेम प्रताप,पार्षद प्रवीणा राजावत,पार्षद विक्रांत सिंह,पार्षद पूजा बंसल, भरत शर्मा,वरुण पाराशर,उपमा गुप्ता,श्वेता माहेश्वरी,अपूर्वा जादौन,सुनीता सारस्वत,भावना शर्मा,संध्या माहौर,राजेश्वरी बघेल,अंजली बंसल,शानू वर्मा,ज्योति गुप्ता,रेखा तिवारी,अर्चना राठौर,संध्या जैन,साक्षी कौशिक,मेघा कौशिक,बबिता पाठक मोहिनी शर्मा,आदि उपस्थित रहे।