आगरा में अंधड़ संग बारिश लेकर आई आफत, कई जगह पेड़ टूटे, चंबल नदी पर पैटून पुल बंद, कई लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 18 मई 2025

आगरा में अंधड़ संग बारिश लेकर आई आफत, कई जगह पेड़ टूटे, चंबल नदी पर पैटून पुल बंद, कई लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त।

आगरा में अंधड़ संग बारिश लेकर आई आफत, कई जगह पेड़ टूटे, चंबल नदी पर पैटून पुल बंद, कई लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त।


आगरा में शनिवार सुबह से ही तेज धूप से लोग बेहाल रहे, सुबह का तापमान ही 24 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही लू चली, इससे तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने की उम्मीद है। मगर, दोपहर तीन बजे के बाद मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गईं। शहर के साथ ही देहात में अंधड़ चलने के साथ बारिश हुई। पेड़ टूट कर गिरे, कई लोग घायल ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ टूट कर गिर गए, आंधी में टिन शेड गिर गए। कई जगह पर मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कई लोग घायल भी हुए हैं। अचानक से बदले मौसम से लोग भी हैरान हैं। 
चंबल पर पैंटून पुल बंद 
तेज आंधी से चंबल पर पिनाहट में बना पैंटून पुल अपनी जगह से हिल गया इससे पैंटून पुल पर आवागमन बंद हो गया है। कई और क्षेत्र में भी आंधी से नुकसान हुआ है।

video

Pages