महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल रहे मुख्य अतिथि - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 1 मई 2025

महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल रहे मुख्य अतिथि

महर्षि परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल रहे मुख्य अतिथि

आगरा:-महर्षि परशुराम महोत्सव समिति, आगरा द्वारा भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य पांच कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, यमुना किनारा, आगरा में किया गया।

इस पवित्र अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल  मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम जी के आदर्शों एवं विचारों को स्मरण करते हुए समाज को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में  योगेश पुरी, संजय कप्तान, राजेश शर्मा,  जुगल किशोर शर्मा, दिलीप भारद्वाज, मुकुल जमदग्नि,  धीरज शर्मा,  शिवम् शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से समाज में सनातन मूल्यों की पुनः स्थापना एवं युवा पीढ़ी को अपने सांस्कृतिक गौरव से जोड़ने का संदेश दिया गया।

video

Pages