आगरा में रुई की मंडी फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज का काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा. तेजी से चल रहा काम जानिए क्या होंगे फायदे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 जून 2025

आगरा में रुई की मंडी फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज का काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा. तेजी से चल रहा काम जानिए क्या होंगे फायदे

आगरा में रुई की मंडी फाटक पर बन रहे ओवर ब्रिज का काम एक साल के अंदर पूरा हो जाएगा. तेजी से चल रहा काम जानिए क्या होंगे फायदे


आगरा मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में रेल यातायात को बेहतर और सुरक्षित बनाने की दिशा में रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा में रूई की मंडी पर समपार फाटक संख्या - 77 पर बन रहे आरओबी के पिलर/पाइल केज (फाउंडेशन) का काम प्रगति पर है। तीनों फाटकों ( 75,77 व् 496 ) पर आरओबी बनने के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। आरओबी बनने से सड़क और रेल यातायात दोनों में सुधार होगा, आरओबी बनने से लोगों को फाटक बंद होने के कारण लगने वाले समय की बचत होगी। यह कार्य 116.57 करोड़ की लागत से पूर्ण होगा। यह कार्य जून -2026 तक पूर्ण होने की सम्भावना है। रेलवे की दीर्घकालिक नीति के हिसाब से आगरा शहर में सभी रेल फाटक खत्म किए जाने हैं।

आरओबी बनने के बाद शहर के लोगो को मिलने वाले फायदे
रुई की मंडी पर आरओबी न होने पर पूरे दिन जाम के हालात रहते हैं। कई सालों से आरओबी बनाने की मांग की जा रही थी। रेलवे द्वारा रेलवे फाटक की वजह से होने वाली परेशानी और जाम को खत्म करने के लिए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इस आरओबी के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ समस्त आगरा की जनता स्कूल के बच्चो को लाभ पहुंचेगा। उन्हें जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी इस फ्लाई ओवर के बनने से तीन रेलवे क्रासिंग खत्म हो जाएंगी। आरओबी बनने के बाद रूई की मंडी रेल फाटक की ओर से शाहगंज की ओर जाने वाला ट्रैफिक आधे से भी कम रह जाएगा। बोदलाजयपुर की तरफ जाने वाले वाहन ही शाहगंज बाजार से गुजरेंगे।

लोकल खरीददारी करने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और दुकानदारों को भी फायदा होगा। रेलवे पहली बार सड़क यात्रियों के तीन तरफ उतरने वाला फ्लाईओवर बना रहा है।

video

Pages