मा. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल का डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा आगमन — विश्वविद्यालयीय गतिविधियों की हुई व्यापक समीक्षा
आगरा:-. राज्यपाल एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल दिनांक 30 जुलाई 2025 को दोपहर 2:15 बजे डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा पहुँचीं। यह आगमन कन्नौज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज से हुआ।
खंदारी स्थित विश्वविद्यालय अतिथि गृह (गेस्ट हाउस) पहुँचने पर सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी ने मा. राज्यपाल जी को पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात कुलपति प्रो. आशु रानी ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ अर्पित कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कुलसचिव श्री अजय मिश्रा, वित्त अधिकारी डॉ. महिमा चंद, डीन अकादमिक प्रो. मनु प्रताप सिंह, निदेशक IQAC प्रो. संजय चौधरी, डीन होम साइंस प्रो. अर्चना सिंह, प्रो. बृजेश रावत, प्रो. संतोष बिहारी, प्रो. शरद उपाध्याय, तथा प्रो. बी.एस. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंडल की 77वीं स्थापना दिवस में सहभागिता
दोपहर 3:30 बजे वे डी ग्रैंड मर्क्विस, फतेहाबाद रोड, आगरा से निकलकर उत्तर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंडल के 77वें स्था कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं.
डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में रात्रि प्रवास
और विश्राम के लिए कुलाधीपति जी शाम guest हाउस खंदारी पहुंची.
रात्रि 7:00 बजे विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ बैठक एवं रात्रिभोज आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की गतिविधियों, प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर गंभीर चर्चा की गई।
महत्वपूर्ण बैठक में विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक भी हुईं. जिसमें विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में मा. राज्यपाल जी को निम्नलिखित विषयों पर अद्यतन जानकारी दी गई:
1. पीएम-श्री योजना की प्रगति और कार्यान्वयन की स्थिति।
2. संलग्न पोर्टल्स के संचालन की वर्तमान स्थिति।
3. शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया की प्रगति।
4. परीक्षाओं और परिणामों की अद्यतन स्थिति।
5. विश्वविद्यालय द्वारा जारी नवीन अधिसूचनाओं की जानकारी।
6. NAAC से संबंधित कार्यों की स्थिति और दस्तावेज़ीकरण।
7. विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारों में भागीदारी।
8. लाइब्रेरी और ई-म्यूजियम की नवीनतम स्थिति।
9. भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत विश्वविद्यालय की सक्रियता।
10. विधि विभाग के शैक्षणिक और गतिविधिगत कार्यों की प्रगति।
11. छात्र कल्याण के अंतर्गत किए गए कार्यों का विवरण।
31 जुलाई 2025 को सुबह माननीय कुलाधीपति जी खंदारी परिसर मेँ बने योग वाटिका का उद्धघाटन सुबह करेंगी और फिर पूर्व कार्यक्रम अनुसार सरकारी और कॉलेज प्रतिनिधियों से भेंट और उनके साथ नाश्ते पर चर्चा होगी.
9:00 बजे से 10:00 बजे तक माननीय राज्यपाल ने शासकीय प्रतिनिधियों एवं AIDED कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर राज्य में उच्च शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में संवाद स्थापित करेंगी । इसके उपरांत 10:00 बजे वे कृषि विज्ञान केंद्र, इटावा के लिए प्रस्थान करेंगी.