फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 19 अक्टूबर 2025

फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

आगरा आगामी त्यौहारों — धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के दृष्टिगत रखते हुए शनिवार रात्रि में फतेहपुर सीकरी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। त्योहारी सीजन में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।

पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में एसीपी अछनेरा गौरव सिंह तथा थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी आनंद वीर सिंह ने पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से त्योहारों पर शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

video

Pages