थाना खन्दौली पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 1 दिसंबर 2025

थाना खन्दौली पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

थाना खन्दौली पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

आगरा: थाना खन्दौली पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त महोदय कमि० आगरा द्वारा वांछित वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त महोदय एत्मादपुर के निर्देशन में थाना खन्दौली पुलिस द्वारा यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. संजय उर्फ भोला पुत्र किशनलाल निवासी गढी रायसिंह थाना खैदौली आगरा उम्र 40 वर्ष। यह अभियुक्त संबन्धित वाद सं0 169/22 धारा 279/338/304ए भादवि थाना खँदौली आगरा में संबन्धित न्यायालय श्रीमान अपर मुख्यन्यायायिक मजिस्ट्रेट कक्ष सं0 09 आगरा में पेश किया जाएगा।

2. रिंकू सिंह उर्फ महेश चन्द्र पुत्र श्री विजय सिंह निवासी गांव खेड़ा हाजीपुर थाना खन्दौली जिला आगरा उम्र करीब 32 वर्ष। यह अभियुक्त सम्बन्धित कुर्की और विक्रय द्वारा भरणपोषण का संदाय करने के लिए वारण्ट याचिका संख्या 1823/2022 श्रीमती प्रीति बनाम रिंकू सिंह उर्फ महेश चन्द्र धारा 125(3) सीआरपीसी थाना एत्माद्दौला सम्बन्धित मा० न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आगरा में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों को समय से मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

video

Pages