आगरा में ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान: यातायात व्यवस्था की समीक्षा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 2 दिसंबर 2025

आगरा में ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान: यातायात व्यवस्था की समीक्षा

आगरा में ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान: यातायात व्यवस्था की समीक्षा

आगरा में पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार एवं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात हिमांशु गौरव द्वारा ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान के तहत क्रिटिकल कॉरिडोर लोकेशन का जमीनी स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को पूर्णतः रोकना तथा आम-जनमानस को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने दुर्घटना-रोधी रणनीतियों पर विशेष जोर देते हुए आवश्यकता अनुसार सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित विभागों, क्षेत्रीय पुलिस बल तथा यातायात कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि ज़ीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) अभियान तभी पूर्ण रूप से सफल होगा, जब प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ नागरिक भी यातायात नियमों का पालन करते हुए सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, हेलमेट-सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं गलत दिशा में वाहन चलाने पर कठोर कार्यवाही जैसे बिंदुओं पर भी बल दिया।

इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स(क्रिटिकल कॉरिडोर) जहाँ दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, उन स्थानों का भ्रमण कर वहाँ की वर्तमान यातायात व्यवस्थाओं, सड़क संरचना, संकेतों, रोशनी तथा सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

video

Pages