न्यू ईयर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा
मुरादाबाद के शाहपुर तिहरी में स्थित फुल गाॅस्पल पेन्टीकाॅस्टल चर्च में न्यू ईयर के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए और नए वर्ष के लिए शांति, अमन, प्रेम, देश के लिए और समृद्धि की कामना की।
चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और मोमबत्तियों से सजाया गया था। आधी रात के बाद विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पास्टर A डेनियल ने बाइबल में से संदेश दिया और लोगों को आपसी भाईचारा, प्रेम, शांति, आनंद, देश सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान भजन गीत और सामूहिक प्रार्थना हुई, जिसमें बच्चों और युवकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। पास्टर A डेनियल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू ईयर पर यह आयोजन किया गया ताकि लोग सकारात्मक सोच के साथ नए साल की शुरुआत कर सकें।