आगरा को बड़ा झटका: रोमसंस कंपनी का जेवर नोएडा में 100 करोड़ का निवेश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

आगरा को बड़ा झटका: रोमसंस कंपनी का जेवर नोएडा में 100 करोड़ का निवेश

आगरा को बड़ा झटका: रोमसंस कंपनी का जेवर नोएडा में 100 करोड़ का निवेश

आगरा की प्रतिष्ठित सर्जिकल आइटम बनाने वाली कंपनी रोमसंस ने अपने विस्तार के लिए आगरा की जगह जेवर नोएडा को चुना है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित फार्मा कान्क्लेव में रोमसंस ने जेवर मेडिकल डिवाइस पार्क में नई फैक्ट्री लगाने के लिए 100 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए।

आगरा में पहले से ही रोमसंस की बड़ी फैक्ट्री है और कई देशों में यहां से सर्जिकल आइटम सप्लाई किए जाते हैं। ऐसे में कंपनी के लिए आगरा में ही विस्तार करना मुफीद था, लेकिन विस्तार के लिए जेवर को चुना गया है।

इस निवेश से जेवर में युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन आगरा को बड़ा झटका लगा है। आगरा में नए निवेशक नहीं आ रहे हैं और पुराने उद्यमी भी रास्ता बदलने लगे हैं। रोमसंस कंपनी का जेवर जाना आगरा के लिए एक बड़ा नुकसान है।

video

Pages