आगरा में 6 साल के बच्चे की रेबीज से मौत, स्वास्थ्य विभाग ने 32 लोगों को लगाई वैक्सीन
आगरा के पिनाहट के अतैयरपुरा गांव में 6 साल के बच्चे अनिस उर्फ छोटू की रेबीज से मौत हो गई। बच्चे को 9 जनवरी को कुत्ते ने काट लिया था, जिसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां उसे रेबीज की दो डोज लगी थी, लेकिन 26 जनवरी को उसकी तबीयत बिगड़ गई और 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में मेडिकल टीम द्वारा हेल्थ कैंप लगाया और मृत बालक के निकट संपर्क में रहे तथा आस पड़ोस के 32 ग्रामवासियों को एहतियात के अंतर्गत एआरवी वैक्सीन की डोज़ लगायी गई।
क्या कह रहे हैं डॉक्टर?
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गंभीर रूप से या सिर पर कुत्ता काटे, बंदर काटे या जंगली जानवर से काटे गए बच्चे तथा व्यक्तियों को इम्यूनोग्लोबिन की डोज दी जानी चाहिए। सभी सीएचसी तथा जिला अस्पताल पर इम्यूनोग्लोबिन उपलब्ध है।
कुत्ते के काटने पर क्या करें?