ब्राह्मण समाज के अपमान से उबाल पर जनआक्रोश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

ब्राह्मण समाज के अपमान से उबाल पर जनआक्रोश

ब्राह्मण समाज के अपमान से उबाल पर जनआक्रोश

चोटी खींचने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेंगे” — सैकड़ों ब्राह्मण समाजवादी पार्टी में शामिल

आगरा ब्राह्मण समाज पर हो रहे कथित अत्याचारों, अपमान और धार्मिक प्रतीकों के उल्लंघन के खिलाफ रविवार को आगरा में जबरदस्त जनआक्रोश देखने को मिला। शमशाबाद रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका, राजपुर चुंगी पर समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास के नेतृत्व में आयोजित भव्य ब्राह्मण सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सम्मेलन में युवाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब सरकार के संरक्षण में शंकराचार्य के समर्थकों की चोटी पकड़कर खींची जाएगी और धार्मिक सम्मान को रौंदा जाएगा, तो ब्राह्मण समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज का अपमान है, जिसका जवाब राजनीतिक स्तर पर दिया जाएगा। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि इतिहास गवाह है—जब-जब ब्राह्मण समाज ने करवट ली है, सरकारें बनी भी हैं और गिरी भी हैं। मौजूदा सत्ता ने ब्राह्मण समाज को अपमानित कर अपने पतन की नींव स्वयं रख दी है। इसी आक्रोश और उपेक्षा के चलते बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली और संकल्प लिया कि विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश से इस सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा। 

सम्मेलन को संबोधित करते हुए शब्बीर अब्बास ने कहा
“ब्राह्मण समाज सम्मान के साथ जीना जानता है, अपमान सहना नहीं। चोटी खींचने वालों को याद रखना चाहिए कि यह समाज शांत है, कमजोर नहीं। समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसा मंच है जहाँ हर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा मिलती है। जो सरकार ब्राह्मण समाज का सम्मान नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं।” उन्होंने कहा कि 2027 में ब्राह्मण समाज निर्णायक भूमिका निभाएगा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाएगा। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी साथियों ने फूल-मालाओं से शब्बीर अब्बास का भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति खुला और मुखर समर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन पं. पुष्पेंद्र शर्मा ने किया तथा आयोजन ओम पंडित द्वारा किया गया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से राहुल चतुर्वेदी, सौरभ पंडित, अमन शुक्ला, अजय उपाध्याय, संदीप शर्मा, गोविंद शर्मा, राहुल पंडित, तेज प्रकाश उपाध्याय, अमित पंडित, सचिन पंडित, नवीन पचौरी, अमन पाराशर, अनिल शर्मा, मृदुल शर्मा, नरेश पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही पप्पू यादव, कादिर कुरैशी, यदुवीर यादव, रामनरेश यादव, हर्षवर्धन धाकड़, आज़ाद वाल्मीकि, जमाल सिद्दीकी, जमील खान,आकिल अब्बास आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

video

Pages