आगरा के लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने जिलाधिकारी को सौंपे दस्तावेज - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

आगरा के लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने जिलाधिकारी को सौंपे दस्तावेज

आगरा के लाभचंद मार्केट के दुकानदारों ने जिलाधिकारी को सौंपे दस्तावेज

आगरा के राजा मंडी स्थित लाभचंद मार्केट के 25 से अधिक दुकानदारों-किरायेदारों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को बाजार से संबंधित विस्तृत साक्ष्य एवं ऐतिहासिक दस्तावेज सौंपे। दुकानदारों ने स्पष्ट किया कि प्रस्तुत दस्तावेज यह प्रमाणित करते हैं कि लाभचंद मार्केट की स्थापना एवं निर्माण पूर्णतः वैध, विधिसम्मत और प्रशासनिक स्वीकृतियों के अनुरूप है।

दुकानदारों ने वर्ष 1940 में पंजीकृत नजूल पट्टा विलेख की प्रति प्रस्तुत की, जिसमें संलग्न मानचित्र में राजा मंडी रोड की चौड़ाई 16 फीट दर्शाई गई है। साथ ही वर्ष 1947 में मंडलायुक्त आगरा एवं नगर पालिका प्रशासन के मध्य हुए पत्राचार तथा पंजीकृत पट्टा विलेख की प्रतियां भी सौंपी गईं। इन अभिलेखों से स्पष्ट है कि गहन परीक्षण एवं विचार-विमर्श के पश्चात बाजार विकास की योजना के अंतर्गत भूमि विधिवत पट्टे पर दी गई थी।

दुकानदारों ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि वास्तविक अभिलेखों के आधार पर यह निष्कर्षित किया जाए कि सड़क चौड़ीकरण एवं फुटपाथ निर्माण पूर्व स्वीकृत योजना के अनुरूप हुआ है और वर्तमान में कोई अतिक्रमण नहीं है। नगर निगम को पट्टा समाप्ति आदेश निरस्त करने हेतु निर्देशित किया जाए। मृत व्यक्तियों के हस्ताक्षरों के दुरुपयोग की जांच कराई जाए। न्यायालय के समक्ष तथ्यात्मक त्रुटियों के लिए जिम्मेदार पक्षों पर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाए।

video

Pages