अवैध असलाह के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

अवैध असलाह के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

अवैध असलाह के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आगरा। पुलिस कमिश्रेट आगरा के निर्देशन व पुलिस उपायुक्त, नगर कमिश्रेट आगरा के पर्यवेक्षण में शहर में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं गस्त की जा रही है।
 थाना नाई की मण्डी पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर भिन्न-भिन्न अपराधों में नामजद अभियुक्त - राजू पुत्र राजकुमार को अवैध असलाह के साथ पंचकुइया कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध असलाह मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नाई की मण्डी में मु0अ0सं0- 13/2026 धारा-3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

video

Pages