मुख्य विकास अधिकारी ने किया रेल उपरगामी का निरीक्षण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने किया रेल उपरगामी का निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने किया रेल उपरगामी का निरीक्षण

आगरा:-मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने आज रुनकता से रोहता मार्ग पर स्थित रेल सम्पार संख्या 11 सी पर 4 लेन रेल उपरगामी (रेल पुल) का निरीक्षण किया। यह परियोजना एनएच-2 से एनएच-3 को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है।

निरीक्षण के दौरान, सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक ने बताया कि इस परियोजना के संरेखण में आ रहे वृक्षों के पातन की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त कर प्रथम फेज में 02 लेन सेतु का निर्माण दिसम्बर 2023 में और द्वितीय फेज में 02 लेन सेतु का निर्माण अक्टूबर, 2025 में पूर्ण हो गया है। यातायात मौके पर चालू पाया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सीडी-2 को उक्त उपरिगामी की टेक्नीकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

video

Pages