आगरा में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए मंडलायुक्त की बैठक
आगरा में जाम की समस्या को दूर करने के लिए मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने एक जरूरी बैठक की। बैठक में 20 मार्शल तैनात करने और सड़क मरम्मतीकरण के निर्देश दिए गए। मेट्रो विभाग को निर्देश दिए गए कि जहां-जहां बैरीकेटिंग को खोल दिया गया है, वहां सड़क मरम्मतीकरण और क्षतिग्रस्त फुटपाथ को बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें।
नगर आयुक्त ने बताया कि मेट्रो आगरा द्वारा कई स्थानों पर जहां अभी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, पर भी बैरीकेटिंग कर दिया गया है। निर्देश दिए गए कि जहां पर कार्य अभी प्रारंभ नहीं किया गया है, वहां पर बैरीकेटिंग को आवश्यकता के अनुसार कम अथवा हटवा दिया जाए।
एमजी रोड पर 144 पेड़ों के पातन की अनुमति उच्चतम न्यायालय से प्राप्त न होने के कारण मेट्रो कार्य बाधित हो रहा है। परियोजना निदेशक को निर्देश दिए गए कि उच्चतम न्यायालय में पेड़ों के पातन की प्रभावी पैरवी कर अनुमति प्राप्त करना सुनिश्चित करें।