आगरा-चंदौसी-तांतपुर कोट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

आगरा-चंदौसी-तांतपुर कोट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग

आगरा-चंदौसी-तांतपुर कोट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग

आगरा:-फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत आगरा-चंदौसी-तांतपुर कोट मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग आगरा जनपद के लिए जीवनरेखा समान संपर्क मार्ग है और इसका अधूरा होना क्षेत्र के विकास में बाधक है।

सांसद चाहर ने बताया कि चंदौसी से आगरा तक का हिस्सा पहले ही राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित हो चुका है, लेकिन आगरा से तांतपुर व कोट तक का शेष भाग अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं हुआ है। इससे इस हिस्से में अत्यधिक यातायात दबाव बना रहता है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार मंडराता रहता है।

उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आगरा से तांतपुर व कोट तक के बचे हुए हिस्से को शीघ्र राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिल सके।

video

Pages