आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार चोर गैंग का पर्दाफाश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार चोर गैंग का पर्दाफाश

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार चोर गैंग का पर्दाफाश

आगरा सर्विलांस/साइबर व थाना लोहामण्डी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 24 घण्टे में अन्तर्राज्यीय लग्जरी कार चोर गैंग का पर्दाफास हुआ है। इलैक्ट्रानिक डिवाइस से लग्जरी कारों का लॉक खोल कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान जियाउल्लाह खान पुत्र जियाउल्लाह खान निवासी-कावेरी बिल्डिंग, पनवेल थाना पनवेल जिला रायगढ़, महाराष्ट्र है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की फॉर्च्यूनर कार, 02 चाबी व 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों- पुष्पेन्द्र, आदिल, पिन्टू, बिड्डू एवं एक अज्ञात के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों से लग्जरी गाडियों का लॉक इलैक्ट्रानिक डिवाइसों के माध्यम से तोड़कर गाड़ियों की चोरी करते हैं।

अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0-20/2025 धारा-318(4)/319 (2) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट थाना सा अलप्पुजा, केरला और मु0अ0सं0-46/2026 धारा-302(2)/317(2)/112(2) बीएनएस थाना लोहामण्डी, कमिश्ररेट आगरा में मामला दर्ज है।

video

Pages