थाना मलपुरा में सट्टे की खाई-बॉडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

थाना मलपुरा में सट्टे की खाई-बॉडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना मलपुरा में सट्टे की खाई-बॉडी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद आगरा:- थाना मलपुरा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाई-बॉडी करने वाले अभियुक्त गीताराम शर्मा पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी श्याम मार्केट सिरोली मोड धनौली थाना मलपुरा आगरा को बल्हेरा रोड पर नई कॉलोनी के पास गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 सट्टा डायरी, 01 पेन, 50 6840/- रुपये और 01 कीपैड मोबाइल (लावा कंपनी) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गीताराम शर्मा का आपराधिक इतिहास है, जिसमें मु0अ0सं0 69/2026 धारा 13 जी (सट्टा) एक्ट थाना मलपुरा, कमिश्नरेट आगरा; मु0अ0सं0 212/20 धारा 269/270 भादवि व 4 महामारी अधि0 थाना मलपुरा, आगरा; और मु0अ0सं0 288/23 धारा 4 जुवा अधि0 थाना सिकन्दरा, कमिश्नरेट आगरा शामिल हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वशिष्ठ, उ0नि0 शुभम दीक्षित, उ0नि0 अनुज कुमार और कां0 अंकुर मलिक की पुलिस टीम शामिल थी।

video

Pages