प्रोजेक्ट अंलकार के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का होगा कायाकल्प
आगरा:-जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अंलकार के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत, पुनर्निर्माण एवं अवस्थापन सुविधाओं हेतु सहयोगी अनुदान योजना के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि जनपद में सम्बन्धित गाइड लाइन के अनुसार प्रथम सूची में 08 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जिसमें बजाज राष्ट्रीय इ0का0, फतेहपुरसीकरी, जनता इ0का0, फतेहाबाद, जनता इ0का0, मिढ़ाकुर, श्री गोपीचन्द्र शिवहरे सनातन धर्म कन्या इ0का0, मुफीद एवं आम इ0का0, डी०ए०वी० इ0का0, कुण्डौल, श्री रत्नमुनि जैन इ०का०, आगरा तथा श्री मोती लाल इ0का0, सैया, आगरा को चिन्हित किया गया है।