नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में एक अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में एक अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में एक अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

आगरा:- फतेहाबाद पुलिस ने नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में वांछित एक अभियुक्त और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर फिरोजाबाद रोड से की गई।

विवरण के अनुसार, वादी श्री देवपाल ने 26 जून 2024 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बहन 27 मई 2024 को दोपहर करीब 2 बजे कपड़े लेने गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला था। इस संबंध में थाना फतेहाबाद पर मु0अ0सं0 114/24 धारा 363 भा.दं. वि. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त रवि निषाद पुत्र श्यामलाल निवासी मोहल्ला कानूनगोयान, कस्बा व थाना फतेहाबाद एंव एक महिला अभियुक्ता शामिल हैं।

अपहृत किशोरी को 8 जुलाई 2024 को सकुशल बरामद कर लिया गया था। इस प्रकरण में पूर्व में संलिप्त तीन अभियुक्तों को 5 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तरुण धीमान, उपनिरीक्षक श्रीकांत वर्मा, उपनिरीक्षक सागर सिंह एवं महिला उपनिरीक्षक शिवानी मलिक शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

video

Pages