चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल और बैटरी
आगरा के किरावली थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने चोरी की घटनाओं में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम श्याम उर्फ अंकित पुत्र हरिओम निवासी पुरानी गल्ला मंडी, किरावली है। उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी अमित उर्फ घंटोली और अर्जुन पंडित के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की है। इस मामले में अमित उर्फ घंटोली और अर्जुन पंडित वांछित हैं।