आगरा में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

आगरा में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आगरा में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

आगरा में श्री केदारनाथ सेक्सरिया आर्य गर्ल्स इंटर कॉलेज में अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान संचारक अलीशा ढाका ने कई तथाकथित चमत्कारों का प्रदर्शन किया और उनके पीछे छिपे विज्ञान को समझाया।

उन्होंने पानी से दीपक जलाना, सर पर चाय बनाना, जीभ पर कपूर जलाना और बिना आग के मोमबत्ती जलाने जैसे प्रयोग दिखाकर छात्रों को दंग कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कैसे ढोंगी बाबा भौतिक और रासायनिक विज्ञान के सिद्धांतों का उपयोग कर आम जनता को मूर्ख बनाते हैं।

क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को समाज से अंधविश्वास मिटाने के लिए जन चेतना का अग्रदूत बनना चाहिए और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में एक नवीन सोच उत्पन्न करने में सहायक बनेंगे जो अंधविश्वास के विरुद्ध विज्ञान को अपनाने की प्रेरणा देंगे।

इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ जिसमें जनपद से आए कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

video

Pages