आगरा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र
आगरा के पूर्वी जोन कमिश्रेट के पुलिस उपायुक्त अभिषेक अग्रवाल ने थाना डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्रेट आगरा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। यह सम्मान घरों व दुकानों में चोरी/डकैती करने वाले अंतर्राज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 06 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और करीब 22.5 किलोग्राम सफेद धातु (अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये) की बरामदगी के लिए दिया गया।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल कमिश्रेट आगरा ने थाना डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम द्वारा आधुनिक तकनीक का समुचित प्रयोग कर कई महत्वपूर्ण एवं जटिल मामलों का सफल अनावरण किया गया है। इससे थाना डौकी पूर्वी जोन कमिश्रेट आगरा की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय सहायता प्राप्त हुई है।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, सक्रियता एवं दक्षता के साथ कार्य करते, अपराधों की रोकथाम, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जाए। साथ ही तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, उ0नि0 सचिन तोमर, व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह, उ0नि0 कपिल तोमर, उ0नि0 सौरभ सिंह चंदेल, उ0नि0 राहुल कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार, उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 शुभम कुमार, उ0नि0 धनेश कुमार, है0का0 ऋषि पाल, है0का0 संदीप कुमार, है0का0 महेन्द्र सिंह, का0 शुभम कुमार व का0 पंकज कुमार सर्विलांस सेल पूर्वी जोन कमिश्रेट आगरा शामिल हैं।