आगरा में यमुना की महाआरती का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

आगरा में यमुना की महाआरती का आयोजन

आगरा में यमुना की महाआरती का आयोजन

आगरा में ताज महोत्सव के दौरान बेलनगंज स्थित यमुना आरती स्थल पर नगर निगम आगरा महाआरती का आयोजन कराएगा। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने मंगलवार को इसके लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

महापौर ने बताया कि 10 दिन तक चलने वाले ताज महोत्सव के दौरान एत्माद्दौला व्यू पॉइंट पर हर शाम महाआरती होगी। इसका उद्देश्य यमुना नदी को पुनर्जीवित करने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने का है।

इस बार महाआरती के लिए काशी से विशेष पंडित, पुरोहित और विद्वान बुलाए गए हैं, जो हूबहू काशी में गंगा मैया की तर्ज पर आगरा में यमुना मैया की आरती करेंगे। इसके साथ ही दस दिनों तक भजन संध्या सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

video

Pages