आगरा में मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, शौचालय की गंदगी देख भड़के - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

आगरा में मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, शौचालय की गंदगी देख भड़के

आगरा में मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, शौचालय की गंदगी देख भड़के

आगरा में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी देखकर वह काफी नाराज हुए। उन्होंने कहा कि अपने घर में भी ऐसे ही शौचालय को रखते हो क्या?

मंडलायुक्त ने ओपीडी पंजीकरण केंद्र, पैथोलॉजी सेंटर, एनआरसी वार्ड और फार्मेसी सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और उपचार की जानकारी ली। दवाई वितरण काउंटर पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। स्टॉक रजिस्टर में एक दिन पूर्व के दवाइयों का विवरण नहीं चढ़ा था, जिस पर भी वह काफी नाराज हुए।

video

Pages