आगरा में कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या सेना भर्ती की भी कर रहा था तैयारी कुएं में मिली लाश दोस्त सहित 6 के खिलाफ मुकदमा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 23 मार्च 2026

आगरा में कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या सेना भर्ती की भी कर रहा था तैयारी कुएं में मिली लाश दोस्त सहित 6 के खिलाफ मुकदमा

आगरा में कक्षा 11वीं के छात्र की हत्या सेना भर्ती की भी कर रहा था तैयारी कुएं में मिली लाश दोस्त सहित 6 के खिलाफ मुकदमा


आगरा के किरावली में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां रहने वाला कक्षा 11वीं का छात्र चंद्रवीर की लाश कुएं में मिली है. वह सेना भर्ती की भी तैयारी कर रहा था. परिजनों ने चंद्रवीर के दोस्त अभिषेक सहित पांच के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. परिजनों का आरोप है कि दोस्त ने ही झगड़े के बाद पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया और इसके बाद कुएं में उसे फेंक दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना किरावली के सलेमाबाद की है. यहां देवेंद्र सिंह रहते हैं. इनका 16 साल का बेटा चंद्रवीर उर्फ मोनू कक्षा 11वीं का छात्र था और वह सेना भर्ती की भी तैयारी कर रहा था. परिजनों ने बताया कि चंद्रवीर शुक्रवार शाम को दोस्तों के साथ घूमने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. रात करीब 10 बजे गांव का ही रहने वाला चंद्रवीर का दोस्त अभिषेक खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा और चंद्रवीर पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए शिकायत की।

कुएं में मिली चंद्रवीर की लाश

शिकायत के बाद पुलिस गांव के बाहर खेतों में स्थित एक कुएं के पास पहुंची तो चंद्रवीर की लाश कुएं में थी. जानकारी पर ग्रामीण जुट गए और परिजन भी आ गए. पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोस्त पर हत्या का आरोप

पुलिस की जांच में जो सामने आया है उसमें चंद्रवीर का अपने दोस्त अभिषेक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इस पर दोस्त ने मारपीट करते हुए डंडे से उसके सिर और शरीर पर कई बार हमले कर उसे अधमरा कर दिया और इसके बाद कुएं में फेंक दिया. मारपीट में अभिषेक के भी चोटें आई हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है. पुलिस को मौके से दोनों युवकों की चपप्पलें भी मिली हैं. वहीं कुएं के पास खून के निशान भी थे.

6 के खिलाफ मुकदमा

चंद्रवीर के पिता देवेंद्र ने अभिषेक के अलावा गांव के ही उमेश, रामू, राजकुमार, विजय सिंह व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम में किशोर की मृत्यु पानी में डूबने से होना आया है. उसके सिर व शरीर पर चोट के आठ निशान भी मिले हैं. हत्यारोपी से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी. जांच की जा रही है।

video

Pages