होली पर जुआ का रंग फीका: एत्मादपुर पुलिस ने 3 जुआरियों की हवालात में मनाई होली - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 4 मार्च 2026

होली पर जुआ का रंग फीका: एत्मादपुर पुलिस ने 3 जुआरियों की हवालात में मनाई होली

होली पर जुआ का रंग फीका: एत्मादपुर पुलिस ने 3 जुआरियों की हवालात में मनाई होली

जनपद आगरा:-एत्मादपुर पुलिस ने होली के अवसर पर रामलीला मैदान, कस्बा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2170 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अशोक, राहुल कुमार कुशवाह और नीरज के रूप में हुई है, जो सभी एत्मादपुर के निवासी हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त दीपक कुमार द्वारा चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सक्रिय अभियान के तहत की गई है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी और सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर के निर्देशन में एत्मादपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी की है ।

इस कार्रवाई से एत्मादपुर पुलिस की जुआ विरोधी अभियान की सफलता का पता चलता है। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया है।

video

Pages