आगरा में 54 रक्तदानियों ने किया रक्तदान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 मार्च 2026

आगरा में 54 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

आगरा में 54 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि जहां रक्तदान में हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचाने का कार्य करता है वहीं यह हमारे मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता डॉ मनोज वार्ष्णेय ने कहा कि गूगल फॉर्म के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियां भरने वाले शिक्षकों प्रशिक्षुओं एवं अन्य रक्तदानियों के द्वारा आज 54 यूनिट रक्तदान किया गया है यह उन सभी रक्तदानियों का सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी मानवता प्रदर्शित करता है । इससे पूर्व  आज आयोजित प्राथमिक चिकित्सा संगोष्ठी में चिकित्सक डॉ सौम्या चाहर एवं डॉ विनय गोयल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को तत्काल मिलने वाली चिकित्सा प्राथमिक चिकित्सा है उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा के दौरान बरतने वाली सावधानियों के साथ रक्तदान के लाभ एवं इसकी आवश्यकता के बारे में भी बताया। आज आयोजित शिविर में डीएलएड प्रशिक्षुओं, डायट स्टाफ परिषदीय एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों तथा अन्य रक्तदानियों के सहयोग से 54 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने किया इस अवसर पर काउंसलर प्रमोद कुमार तथा डाइट स्टाफ प्रवक्ता अनिल कुमार, यशवीर सिंह, हिमांशु सिंह, कल्पना सिन्हा, रचना यादव, रंजना पांडे, धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, यशपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संजीव कुमार सत्यार्थी, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता, अबु मुहम्मद आसिफ, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश सिन्हा, अमित दीक्षित, गौरव भार्गव, सहित समस्त डायट स्टाफ का सहयोग रहा।

video

Pages