आगरा:थाना कमलानगर पुलिस की शानदार कार्रवाई: 5 वर्षीय खोए बालक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया
जनपद आगरा:-जिले के थाना कमलानगर पुलिस टीम ने एक 5 वर्षीय खोए बालक को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस टीम ने बालक के परिजनों को खोजकर उन्हें उनके बच्चे के बारे में सूचित किया और बालक को उनके हवाले किया।
परिजनों ने अपने बालक को सकुशल पाकर थाना कमलानगर पुलिस टीम और आगरा पुलिस की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस ने उनकी जिंदगी में एक नया जीवन दिया है।