आगरा में फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 6 करोड़ की चोरी, 3 गिरफ्तार
आगरा के थाना लोहामंडी पुलिस ने फर्जी अंतर्राष्ट्रीय जीएसटी फर्म बनाकर करीब 6 करोड़ रुपए की आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद गोयल, तुषार सारस्वत और कपिल शर्मा के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक पेन कार्ड बरामद किया गया है।